भारत के ईशान किशन के नाम है। उन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 बॉल पर 200 रन बना दिए थे उन्होंने मैच में कुल 131 बॉल पर 210 रन ठोक दिए 

क्रिस गेल ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 बॉल पर दोहरा शतक लगाया था। उनका ये दोहरा शतक वनडे विश्व कप में आया था। उन्होंने 147 बॉल पर कुल 215 रन बनाए थे

भारत के वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में 140 बॉल पर दोहरा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने मैच में कुल 149 बॉल पर 219 रन का आंकड़ा छू लिया था

भारत के शुभमन गिल ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 145 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई थी

सचिन तेंदुलकर दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया हो। उन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 147 बॉल पर 200 का आंकड़ा छू लिया था इस दौरान उनके बल्ले से 25 चौके और तीन छक्के आए थे

पाकिस्तान के फखर जमां ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 148 बॉल पर दोहरा शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने कुल 210 रन बनाए और नाबाद लौटे थे। उनके बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के इस पारी में आए थे

भारत के रोहित शर्मा दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 151 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई थी

रोहित शर्मा ने इससे पहले साल 2014 में भी श्रीलंका के ही खिलाफ 151 बॉल पर दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल कर ली थी

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 153 बॉल पर 200 रनों का आंकड़ा छू लिया था

रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक साल 2013 में लगाया था,तब ऑस्ट्रेलिया के सामने उन्होंने 156 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाने में सफलता हासिल की